RRR के गाने 'नाटु-नाटु' (नाचो -नाचो ) को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड
थियेटर्स में पब्लिक ने किया जमकर डांस, संगीतकार एम एम किरावानी अवार्ड लेते समय हुए भावुक
भारत में सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब रामचरण और Jr. NTR स्टारर RRR का धमाका विदेशों में भी जारी है।
विश्व स्तर पर भारत को पहली बार बेस्ट ओरिजिनल सांग के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 से नवाजा गया | मुकाबले में अर्जेटेना 1985 को पछाड़ कर अवार्ड पर कब्ज़ा किया | आपको बता दे की 'नाटु-नाटु' (नाचो -नाचो ) गाने की शूटिंग उक्रेन के राष्टपति भवन में हुई है | संगीतकार एम एम किरावानी ने इसे टीम की जीत बताया
इस फिल्म के सबसे हिट गाने 'नाटु-नाटु' (नाचो -नाचो ) को गोल्डन ग्लोब अवार्ड (Golden Globe Award 2023) से नवाजा गया है। लॉस एंजलिस के थियेटर्स में पब्लिक फिल्म के इस गाने पर खूब जमकर झूमती दिखाई दी