आज घरेलू बाजार खुलते ही एक रिपोर्ट के चलते अडाणी ग्रुप के Share सुनामी में ताश के पत्तों की तरह गिरते चले गए अदानी ग्रुप के शेयरों में जैसे नीचे गिरने की होड सी नजर आने लगी हर एक कंपनी दूसरी कंपनी के बीच गिरने का मुकाबला होने लगा और लोगों के पैसे शेयर बाजार में डूबते चले गए आज अदानी इंटरप्राइजेज का 20000 करोड का FPO आरंभ हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा FPO है
कंपनी द्वारा FPO में निवेशक को 3212 रुपए में प्रति शेयर की दर से दिया जाना था किंतु आज बाजार में शेर भारी गिरावट के चलते एक समय लगभग ₹2700 तक पहुंच गया जिसके चलते लग रहा है कि या तो यह FPO कैंसिल हो जाएगा या इसके रेट रिवाइज होंगे
आज घरेलू बाजार में अदानी ग्रुप के शेयर 16% तक गिर गए लगभग अदानी ग्रुप की सभी कंपनियों में लोअर सर्किट लगा या लोअर सर्किट के आसपास पहुंच गई
दुनिया के सबसे तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी को आज अमेरिका की एक कार्यकर्ता निवेशक कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च आज की एक रिपोर्ट ने आज गौतम अडानी की सभी कंपनियों को हिला कर रख दिया रिपोर्ट में गौतम अडानी की कंपनियों पर आरोप लगाया गया कि इन कंपनियों के वही खातों में हेरफर है, हिडनबर्ग ने कहा कि यह बात 2 साल की रिसर्च के बाद सामने आई है रानी ग्रुप की Networth 3 दिन में 10% तक घट गई
अदानी ग्रुप पर लोगों की माने तो लोग सब कहते हैं कि यदि अदानी ग्रुप में कुछ ऐसा सच में हुआ तो भारतीय बैंकों के लिए यह बहुत बुरा दौर होगा क्योंकि गौतम अडानी खुद मान चुके हैं कि किसी भी कंपनी को स्टार्ट करने के लिए अपना पैसा तो 30 से 40 प्रतिशत ही होता है बाकी सब तो लोन पर ही होता है
हालांकि अडाणी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जुगशिंदर सिंह ने इस रिपोर्ट को बकवास बताया है। उन्होंने रिपोर्ट को फैक्टलेस बताते हुए कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। यह रिपोर्ट दुर्भावना से प्रेरित है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने हमसे संपर्क करने या मैट्रिक्स को वेरिफाई करने की कोशिश नहीं की। यह रिपोर्ट गलत सूचनाओं से भरी है।
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के खिलाफ शेयर बिक्री को नुकसान पहुंचाने के मामले में अडाणी ग्रुप लीगल एक्शन लेने का विचार कर रहा है। लीगल एक्शन को लेकर हिंडनबर्ग ने कहा कि वह पूरी तरह से अपनी रिपोर्ट के साथ खड़ा है और अडाणी ग्रुप द्वारा किसी भी कानूनी कार्रवाई का स्वागत करेगा। सेबी भी रिपोर्ट की जांच कर रही है साथ ही पिछले 1 साल में हुए ग्रुप की सभी Deals की सघनता से जांच कर रही है
कंपनी | आज | बीते 5 दिनों में गिरावट |
अडाणी पोर्ट्स | -15.24% | -22.84% |
अडाणी विल्मर | -5.00% | -7.05% |
अडाणी पावर | -5.00% | -9.80% |
अडाणी टोटल गैस | -20.00% | 23.28% |
अडाणी ग्रीन एनर्जी | -20.00% | -24.97% |
अडानी इंटरप्राइजेज | -18.31% | -20.14% |
अंबुजा सीमेंट | -16.63% | -26.41% |
ACC | -12.27% | -20.46% |
NDTV | -4.99% | -11.36% |