कॉविड-19 नया वेरिएंट एक बार फिर से भारत सहित कई देशों में लौट रहा है। देश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि यह वायरस पहले जितना खतरनाक नहीं है। कुछ राज्यों ने कोविड-19 संबंधी हिदयतो का पालन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब 3,395 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई। केरल में सबसे ज्यादा 1,336 मरीज हैं। दिल्ली में 71 साल के एक व्यक्ति, कर्नाटक में 63 साल के, केरल में 59 साल के और उत्तर प्रदेश में 23 साल के व्यक्ति की मौत हुई।
कोविड के नए मरीज :- देश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब 3,395 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है। केरल में सबसे ज्यादा 1,336 मरीज हैं। कर्नाटक सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे बार-बार हाथ धोएं, खांसते-छींकते समय मुंह ढकें, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें और जरूरत हो तो मास्क पहनें।
इन राज्यों में हुई मौत :- दिल्ली में 71 साल के एक व्यक्ति, कर्नाटक में 63 साल के, केरल में 59 साल के और उत्तर प्रदेश में 23 साल के व्यक्ति की मौत हुई। 22 मई को केवल 257 मरीज थे। 26 मई को यह संख्या 1,010 हो गई और अब 3,395 है। पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले आए।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सक्रिय मरीज 24 घंटे में नए मामले
केरल 1,336 189
महाराष्ट्र 467 43
दिल्ली 375 81
गुजरात 265 42
कर्नाटक 234 86
पश्चिम बंगाल 205 89
तमिलनाडु 185 37
उत्तर प्रदेश 117 75
राजस्थान 60 9
पुडुचेरी 41 6
हरियाणा 26 6
मध्य प्रदेश 16 6
झारखंड 6 6
पंजाब 5 1
छत्तीसगढ़ – 3
ओडिशा – 2
जम्मू-कश्मीर – 2
आंध्र प्रदेश – 1
गोवा – 1
Source: Ministry of Health and Family Welfare Government of India
ज्यादातर मरीज घर पर हो रहे हैं ठीक :- अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मरीज घर पर ठीक हो रहे हैं और बीमारी हल्की है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, ओमिक्रॉन के चार सब-वेरिएंट (LF.7, XFG, JN.1, NB.1.8.1) मामले बढ़ा रहे हैं। इनमें से पहले तीन ज्यादा आम हैं। डॉक्टर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और कहते हैं कि सतर्क रहें, लेकिन डरें नहीं. मास्क पहनें, दूरी बनाए रखें, और साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर बीमार लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डरने और घबराने की आवश्यकता नहीं है, केवल सावधानी बरते।