- शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मजदूरों को बांटे गमछे
सिरसा, 1 मई। शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा समाजहित में नित नए प्रकल्प चलाए जाते है, जिससे आमआदमी को सीधा लाभ होता है। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था की ओर से एक मई मजदूर दिवस पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर गमछे (साफे) वितरित किए, ताकि गर्मी में मजदूर इन्हें सिर पर बांधकर अपना बचाव कर सकें।
संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लेबर इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की। जबकि लेबर डिपार्टमेंट से साहिल छाबड़ा, मंडी पेस्टीसाइड एसोसिएशन के उपप्रधान सुरेश बेनीवाल, खाटू श्याम फिलिंग स्टेशन के संचालक बंसीलाल शर्मा विशेष रूप उपस्थित रहें। लेबर इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि यह साधारण सा दिखने वाला प्रयास बेहद असाधारण परिणाम देने वाला है। उन्होंने कहा कि संस्था का यह प्रयास दर्शाता है कि उनकी नजर समाज के निचले तबके की समस्या और परेशानी तक है। मजदूरों को किस प्रकार सहायता प्रदान की जा सकती है, यह बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी इस तरह की कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सकें।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित लढ़ा, एडवोकेट अमित गोयल, खुशीराम, दीपक सिंगला, मदन जैन, जितेंद्र शर्मा, जीवन देव, इंद्रपाल, जोन, अनमोल व अन्य सदस्य उपस्थित थे। अंत में प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रमोद बंसल ने सभी का आभार जताया व संस्था की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। यहां वर्णनीय है कि समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर समाजहित के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। संस्था की ओर से समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप, हेलमेट वितरण, कंबल वितरण, गरीब बच्चों में जर्सी व पुस्तक वितरण, पौधारोपण, वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना, जल सेवा, स्वच्छता अभियान के माध्यम से जनसेवा की जाती है।

























