रोहतक के सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने 25 जनवरी को सिरसा मुख्यालय में होने वाले सत्संग मैं जाने के लिए हरियाणा सरकार से पैरोल की अर्जी लगाई है
यदि हरियाणा सरकार पैरोल की अर्जी स्वीकार कर ली तो सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ सकता है। डेरामुखी ने हरियाणा सरकार के पास पैरोल की अर्जी लगाई है। फिलहाल राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। कुछ माह पहले ही राम रहीम पैरोल पूरी कर वापस जेल गया था।